उरई। एट में हाल में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों में संलिप्त बदमाशों को पुलिस ने चुराये गये माल के साथ दबोच लिया है। यह मामला एट पुलिस के लिए चुनौती का विषय बना हुआ था।
एट थाने की हाल ही में बागडोर संभालने वाले बृजनेश यादव ने प्राइम-क्राइम के पैंडिंग मामले चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर उनके वर्कआउट की रणनीति बनाई। उनकी कोशिश आज रंग लाई जब चोर गैंग चुराये गये माल को बेचने के लिए हरदोई गूजर से सोमई रोड होते हुए पिकप बुलेरों नं. यूपी 92 टी 6190 से झांसी जा रहा था। उन्हें मुखबिर से इसकी पक्की सूचना मिल गई और उन्होंने रास्ते में ही इस गैंग को दबोच लिया। पांच बदमाश बुलेरों में बैठे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके नाम हैं गुलशेर निवासी खर्रा थाना जालौन, छोटे उर्फ शरीफ निवासी शहजादपुरा थाना कोतवाली जालौन, कल्लू निवासी थरेट जिला दतिया, रफीक निवासी पचीपुरा खुर्द थाना कैलिया और शमशाद निवासी खर्रा थाना जालौन। इनमें गुलशेर और छोटे के पास से 315 बोर के एक-एक तमंचे भी मिले।
पुलिस ने इनके पास से 15 हजार रुपये नगद, जेवर और चोरी का अन्य सामान बरामद कर पांचों का चालान ससंगत धाराओं में कर दिया है।







Leave a Reply