20orai03उरई। पुरानी पेंशन बहाली के लिए सैकड़ों शिक्षकों और कर्मचारियों ने अटेवा के बैनर तले जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर सभा की इसके बाद मोटर साइकिल रैली निकाली। सभा का संचालन हरपाल यादव ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राकेश सरोज ने कहा कि पेंशन सरकारी कर्मचारी का मूलभूत अधिकार है जिसे छीनकर उसके साथ घोर अन्याय किया गया है। मंडल प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन छीनकर कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है जबकि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने कहा कि सरकार ने सुरक्षित भविष्य वाली पेंशन बंद करके बाजार आधारित नई पेंशन व्यवस्था लागू की है जिससे स्वीकार नही किया जा सकता। एससी, एसटी टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुंदर सिंह शास्त्री, श्वेता मौर्या, जिला संरक्षक संपूर्णानंद गौतम ने मुख्य रूप से संबोधित किया। विकास श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, संतोष विश्वकर्मा, मनीष पटेल, रमाकांत व्यास, हरपाल यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, गिरधर अनुरागी, नृपेंद्र देव सिंह आदि भी जुलूस में शामिल थे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर अटेवा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

Leave a Reply