20orai04उरई। डकोर थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद में हाईस्कूल की छात्रा का शव घर से चंद कदम दूरी पर जली हालत में मिलने से सनसनी फैल गई है। जहां एक ओर परिजन छात्रा को डिप्रेशन का शिकार बताकर उसके द्वारा स्वयं आत्मदाह कर लेने का अनुमान जता रहे हैं। वहीं मौके के हालात आॅनर किलिंग जैसी किसी वारदात की ओर इशारा करते लग रहे हैं। हालांकि एसपी ने भी तात्कालिक तौर पर इसे आत्मदाह का मामला ही माना है।
अग्नि शमन विभाग को रात में सूचना मिली थी कि ग्राम मोहम्मदाबाद में ओमशरण के बाड़े में आग लगी हुई है। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और वापस लौट गई। उधर ओमशरण की सोलह वर्षीय लड़की निशा रात में खाना खाने के बाद टीवी देखने लगी। सब लोगों के सो जाने के बाद निशा भी अपने छोटे भाई के साथ सो गई। रात में आग लगने पर मची हड़बड़ी में किसी ने ध्यान नही दिया। सुबह जब निशा बिस्तर पर नही थी तो ख्याल आया कि वह कहां है। उधर बाड़े में सुबह घर के लोग फिर देखने गये। वहां कंडे थपे हुए थे उनमें आग सुलगती रहने पर फिर लपटें न उठने लगे तो कंडे हटाये जाने लगे। कंडों के बीच जब एक पैर दिखा तो लोग चैंके। इसके बाद जला हुआ शव मिला और पास में मिटटी के तेल की केन पड़ी थी।
शव को अच्छी तरह देखने के बाद जब पुष्टि हो गई कि यह निशा का शव है तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने भी गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया। घरवालों के मुताबिक गत् वर्ष तक निशा दादा के पास अपने भाई-बहनों के साथ उरई में रहकर पढ़ाई करती थी। इस वर्ष घर के लोग उसे गांव ले आये जिससे वह खिन्न थी। लेकिन यह अंदाजा नही है कि उसने अप्रिय कदम इसी वजह से उठाया है। एसपी ने कहा कि पूरी तरह छानबीन की जायेगी। उधर गांव में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

Leave a Reply