कुठौंद-उरई। यमुना की बाढ़ में मछलियां पकड़ने गये युवक की बहकर मौत हो गई। थाना क्षेत्र के बिजुआपुर दिवारा गांव का निवासी भगवत दयाल निषाद उर्फ झल्लू (25वर्ष) नाहिली निवासी बलवीर कारीगर के साथ गांव के तट पर यमुना से मछलियां पकड़ने गया था। इस दौरान वह नदी में गहरे पानी में चला गया जहां बाढ़ की हिलोरे उसे बहा ले गई। नदी का विकराल रूप देखकर उसका साथी उसे बचाने की हिम्मत नही कर सका। बाद में जब तक वह गांव के लोगों को लेकर आया तब तक कुछ करने की स्थिति नही रह गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और नदी में जाल डलवाया गया। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हो गया है।







Leave a Reply