0 फरहानाज के निधन होने से हुई थी सीट रिक्त
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकालपी-उरई। कालपी तहसील के ब्लाक कदौरा की जिला पंचायत बबीना सीट से विजयी हुयी फरहानाज के निधन हो जाने से लगभग छह माह से रिक्त उक्त सीट का उपचुनाव होने की अधिसूचना सरकार द्वारा जारी कर दी गई है।
गौरतलब हो कि बीते जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बबीना सीट से मुस्लिम समाज से तालुकात रखने वाली शिक्षित महिला स्वर्गी फरहानाज पत्नी अजहर बेग ने जीत हासिल करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष र्निविरोध चुनी गयी। तथा शपत्र लेने के बाद कालपी तहसील के ग्राम छौंक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा में अपनी उपस्थित दर्ज कराने के बाद 8 फरवरी को इलाज दौरान मुम्बई में निधन हो गया था। तब से यह बबीना सीट रिक्त चल रही थी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभर तीन सदसीय कमेटी के कंधों में चल रहा था। जिसकी प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव कराने हेतु अधिसूचना जारी कर दी है जो 25 जुलाई को पर्चा बिक्री, 28 जुलाई को नामाकंन, 6 अगस्त को वोटिंग, 8 अगस्त को गणना कराने की घोषणा हुई है। इधर स्थानीय पुलिस प्रसाशन से कालपी सर्किल के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार तथा कोतवाल सत्येन्द्र सिंह द्वारा निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने हेतु पूरी रणनीति तैयार करने में जुट होने से ऐसा साबित हो रहा है कि यह उपचुनाव निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न होगा। जिसमें अराजदतत्व कोसों दूर होगे काई भी परिंदा पग नही हिला पायेगा। अगर सूत्रों की मानंे तो इस बबीना सीट से लगभग आधा दर्जन से अधिक प्रत्याशी अपना-अपना भाग अजमाने के लिये चुनाव मैदान में उतरंेगे।

Leave a Reply