कालपी-उरई। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व मुख्यमंत्री बहिन मायावती के ऊपर बीजेपी के उपाध्यक्ष दयाशंकर द्वारा अशोभनीय एंव अमर्यादित भाषा के विरोध में कालपी के बसपा कार्यकताओं में सुनील पाटकार के नेतृत्व में टरननगंज चैराह पर दयाशंकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये उनका पुतला दहन किया।
भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर द्वारा दलित तथा बसपा सुप्रीमों मायावती के प्रति अशोभिनीय तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से बसपा के जमीनी कार्यकर्ताओं तथा दलित समाज के लोगों में भाजपा के प्रति रोष व्याप्त है तथा बसपा कार्यकताओं में सनील पाटकार के नेतृत्व में सलीम खान, अनवारुक हक, मूलचंद्र, हरेन्द्र कोष्ठा, अशोक अहिरवार, राकेश प्रणामी, बन्टी अहिरवार, प्रशान्त तिवारी सहित एक दर्जन से अधिक पार्टी कार्यकताओं ने नारे बाजी करते हुये नगर के मैन चैराहे टरननगंज में दयाशंकर का पुतला फूंका तथा मुर्दाबाद के नारे लगाये।







Leave a Reply