0 जाति के आधार पर समाज को बांट रही गुजरात सरकार- श्यामसंुदर
उरई। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चैराहे स्थित बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष मूक धरना प्रदर्शन कर जाति के आधार पर समाज को बांटने वाली गुजरात की भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की राष्ट्रपति भारत सरकार से मांग की है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चैधरी श्यामसंुदर एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अयुब अंसारी, केके गहोई, राजीव नारायन मिश्रा, सीताराम वर्मा, गुलाब खान, रामेश्वर दयाल दीक्षित, अभिषेक पाठक, अबिताब दीक्षित, चंद्रशेेेखर वर्मा, राजेश प्रजापति, नरेंद्र चतुर्वेदी, बीरेन्द्र दीक्षित, कयूम चैधरी, ग्याप्रयाद दादी, अनिल यादव, अजय कुमार सिंह, छाया पालीवाल, असगरी बेगम, सत्यपाल शर्मा, राजीव कुमार, प्रमोद रिछारिया, सुरेश बाबू दोहरे, रामकुमार सविता, रमेश पाल सिंह चैाहन, कृष्णादेवी, गोविंद चतुर्वेदी, बली खान, निजाम खान, अमित पांडेय, महाराज सिंह गुर्जर, राजेश मिश्रा हरदोई, करन श्रीवास, आशीष चतुर्वेदी, दीपांश समाधिया, अखिलेश चैधरी, राजेश मिश्रा, मो. फैजानुलहक आदि ने अंबेडकर चैराहे पहुंचकर मौन धरना प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली को भेजे ज्ञापन में आरोप लगाया है कि गुजरात के उना शहर में चार दलित युवकों को अर्धनग्न कर लाठी डंडों से पीटा गया। बाद में गाड़ी से बांधकर पूरे शहर में घुमाया गया। लेकिन गुजरात की भाजपा सरकार इस अमानवीय एवं बर्बरकृत्य पर मौन धारण किए रही बल्कि प्रशासन के लोग के सामने दलितों के साथ यह क्रूरता पूर्ण बर्ताव होता रहा है और प्रशासन शांत बैठा रहा और तो और भारत सरकार भी इस कृत्य पर मूकदर्शक बनी रही। गुजरात सरकार ने शासित दल के लोग यह अमानवीय कृत्य पूरे उना शहर में खुलेआम घूम-घूककर करते रहे। यह कृत्य अक्षम्य है। आज देश को आजाद हुए 70 साल हो चुके है फिर भी गुजरात की भाजपा सरकार जाति के आधार पर समाज को बांटने वालों को सहयोग कर रही है। इस अमानवीय कृत्य का विरोध करते हुए कांग्रेस ने गुजरात की भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।







Leave a Reply