उरई। शहीद भगत सिंह साइंस महाविद्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों में दलितों पर लगातार हो रहे हमलों पर चिंता जताई गई। बैठक की अध्यक्षता काॅ. कैलाश पाठक ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए काॅ. सुधीर अवस्थी ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है तबसे महिलाओं और दलितों, अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। केंद्र सरकार द्वारा हमलावरों को क्लीनचिट देकर ऐसी घटनाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूरे देश में भाजपा ने अस्थिरता का माहौल रच दिया है। शासन चलाने में उसकी नाकामी की वजह से सारे देश में भाजपा का ग्राफ गिर रहा है। काॅ. अवस्थी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ पार्टी 26 जुलाई को शाम 5 बजे कोतवाली के सामने गांधी चबूतरे पर जनसभा और धरने का आयोजन करेगी।
बैठक में काॅ. प्रभुदयाल पाल, काॅ. नूर अफसर ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाशंकर ने बसपा की नेता मायावती पर जो अशोभनीय टिप्पणी की है उससे पता चलता है कि इस पार्टी के लोगों में कितने गिरे हुए संस्कार व्याप्त हैं। उन्होंने गुजरात में ऊना कस्बे में गौ रक्षा संघ के लोगों द्वारा चार दलित नौजवानों की अमानुषिक पिटाई का मुददा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भारत सरकार के गृहमंत्री गुजरात की हुकूमत को क्लीनचिट दे रहे हैं यह दलित विरोध और बेहयायी की पराकाष्ठा है। बैठक में काॅ. देवेश चैरसिया, काॅ. विनय पाठक, गुफ्फन ठेकेदार, काॅ. शिवदत्त दीक्षित, काॅ. सत्यनारायण, परशुराम कुशवाहा, मुन्ना भदौरिया, ओमनारायण पाठक, रक्षा अवस्थी, अमित पाल, राजू दहगवां, अनीता यादव, गीता चैधरी, लल्ला बेटी, नवीन प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।







Leave a Reply