माधौगढ़-उरई। पुलिस को शर्म है कि आती नही। कप्तान साहब ने जुआ के अडडों को तहस-नहस करने का फरमान सुनाया तो थाना पुलिस ने शौकिया लोगों की धरपकड़ करके कोटा पूरा करना शुरू कर दिया है।
विद्या मंदिर के पीछे उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जुआ के अडडे पर पुलिस द्वारा की गई छापामारी का नतीजा इसका उदाहरण है। पुलिस ने इस जगह से सात जुआरियों को दबोचकर सिर्फ 210 रुपये की बरामदगी का दावा किया है। पुलिस ने यह भी नही सोचा कि इस दबिश में उनके मेहनतानें और मोटर साइकिल के पैट्रोल का भत्ता देने में जितना खर्चा किया गया है उतना भी उसके हत्थे नही लगा। तो इस गुडवर्क का मतलब ही क्या है। दूसरी ओर जनचर्चा यह है कि जुआ के फड़ में 20 हजार रुपये मिले थे लेकिन पुलिस वालों ने बंदर बांट कर लिया। दिखाने के लिए 210 रुपये बचा दिये थे जो कि फर्द का हिस्सा बना दिये।







Leave a Reply