उरई। कंजड़ कालौनी में पुलिस ने दारू की एक भटटी पकड़ी लेकिन पूरी भटटी में जितनी दारू बरामद हुई उसका परिमाण जानकर आप पुलिस के बचकानेपन पर सिर पटके बिना नही रह पायेंगे।
एटा और फर्रुखाबाद में जहरीली शराब के कारण दर्जनों मौंते होने से पूरा प्रदेश हिल गया है। जिले में भी आबकारी और पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कच्ची शराब पकड़ने की कसरत में जुटी पड़ी है।
इस मामले में नाम भर का एक गुडवर्क पुलिस ने आज कर डाला। इसमें कोतवाली पुलिस ने कंजड़ काॅलौनी में आबकारी विभाग के साथ दबिश दी जहां पुलिस के मुताबिक दारु उतारने की पूरी भटटी चढ़ी थी लेकिन पुलिस को बरामदगी के नाम पर वहां कितना हासिल हुआ यह जानना पुलिस द्वारा मजाक करना जैसा है।
पुलिस का कहना है कि उसने 20 लीटर शराब पकड़ी है। जबकि पत्रकारों को वह 2 लीटर से ज्यादा शराब नही दिखा पाई। हो सकता है कि पुलिस वालों को हाल की बरसात में सर्दी लग गई हो जिससे बाकी शराब उनके मलने के काम आ गई हो। अगर ऐसा है तो कोई बात नही वरना 2 लीटर शराब बरामद करने में टाइम खर्च करने की बजाय पुलिस कोई और ऐसा काम करे जो बताने में उसकी शान पर बटटा लगने का कारण न बने।







Leave a Reply