cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। दिल्ली में उपचार के दौरान डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित की गई उम्रदराज वृद्धा के कथित शव को अंतिम संस्कार के लिए जब वापस लाया गया तो एक बार फिर वह जी उठी जिसे लेकर उसके गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं।
यह मरी वृद्धा के जी उठने की चैंका देने वाली कहानी है। विवरण के अनुसार कैलिया थाने के ब्यौनाराजा ने स्व. ग्यासीलाल की पत्नी सुखरानी 108 वर्ष की हो चुकी हैं। उनका इतनी लंबी उम्र तक जीना अपने आप में एक ऐसी कहानी है जिसे सुनकर कोई अचरज में पड़े बिना नही रह सकता। मौत को चुनौती दे रही यह वृद्धा गत दिनों बीमार हो गई तो उनके घर वाले चिंता में पड़ गये। इस उम्र में भी उन्हें बचा लेने की उम्मीद से उन्होंने मुंह नही मोड़ा। वे उनको उपचार कराने के लिए दिल्ली तक ले जाने में नही हिचके। लेकिन दिल्ली के डाॅक्टरों के प्रयास करने के बावजूद उनकी सांसे थम गईं। जब काफी देखपरख करने के बाद भी डाॅक्टरों ने उनमें जीवन के कोई लक्षण नही देखे तो घरवालों से कहा कि उनको ले जाये और गांव में अंतिम संस्कार करें।
डैड बाॅडी समझकर नाती-पंती सुखरानी को लेकर गांव आये। वे उनका दाहसंस्कार करने जा ही रहे थे कि सुखरानी बोल पड़ी तो वे चैंक गये। इसके बाद अन्य लोगों ने भी पुष्टि की तो उनके जिंदा होने में कोई कसर नही रही। गांव वालों में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply