cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। कोटरा थाना क्षेत्र के सलाघाट पर साथियों के साथ नहाने गये एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। गुरुवार को कालीदास इंटर काॅलेज के पास रहने वाला तन्मय उर्फ मनू पुत्र राजीव कुमार अपने साथियों गौरव, प्रद्युम्न उर्फ गोलू और अजय पाल के साथ स्कूल जाने की कहकर सलाघाट पर नहाने चला गया था। जहां वह गहरे पानी में जाकर डूब गया। जबकि अजय, गौरव और गोलू किसी तरह से बाहर निकल आये। तीनों लोग उसे डूबता देखकर चिल्लाते रहे लोग भी आ गये लेकिन किसी की हिम्मत चढ़ी नदी में कूंदने की नही हुई। शाम तक घरवालों को तन्मय के साथ हुए हादसे की जानकारी नही हुई जब उन्हें पता चला तो उनके होश उड़ गये। कोटरा के एसओ एके सिंह ने बताया है कि अभी तक तन्मय का शव बरामद नही किया जा सका है लेकिन उसकी बाइक और स्कूल का बैग सलाघाट के पास मिल गया है।

Leave a Reply