उरई। जिले में विभिन्न स्थानों पर दो लोगों ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इनमें कर्ज में डूबा किसान शामिल है।
पिंडारी और विलायां के बीच एक युवक ने रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन के आगे कूंदकर जान दे दी। उसकी पहचान चंद्रप्रकाश (28वर्ष) पुत्र मारूलाल निवासी जमरेही खुर्द के रूप में हुई है। चंद्रप्रकाश के भाई कमला चरण के मुताबिक उसके हिस्से में चार बीघा जमीन थी। जिस पर उसने 1 लाख 70 हजार रुपया कर्ज ले रखा था। साथ ही उस पर साहूकारों का भी कर्जा था। पिछले दिनों इसमें तीन बीघा जमीन बेंचकर उसने कर्जा चुकता करने की कोशिश की थी जिसके बाद परिवार चलाने की चुनौती उसके लिए और गंभीर हो गई थी। उसके पत्नी व एक बच्ची है। हाल ही में बच्ची की तबियत खराब हुई तो उसके पास इलाज के लिए पैसे नही थे जिससे उसका दुख और गहरा हो गया। संभवतः इसी खिन्नता में उसने जान दे दी।
ट्रेन से कटने की एक और घटना चमारी पुल के पास हुई। अजनारा के रहने वाले दशरथ (30वर्ष) पुत्र बाबूराम ने अज्ञात कारणों से ट्रेन के गुजरने के समय पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली।







Leave a Reply