उरई। विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी संदीप कौर ने इसके लिए बैठक की। जिसमें सभी विभागों से तीन दिन के अंदर अपने अधिकारियों और कर्मचारियों का डिटेल देने के लिए कहा गया है। जोनल सैक्टर मजिस्ट्रेट और मतदान कर्मियों की नियुक्ति इनमें से की जानी है।
जिलाधिकारी ने एक प्रोफार्मा में जानकारी मांगी है जिसमें कर्मचारी का वेतन, पद नाम, बैंक खाता नंबर, मोबाइल नंबर, मूल निवास, वर्तमान तैनाती, कर्मचारी विकलांग तो नही है आदि जानकारियां भरी जानी है।







Leave a Reply