
उरई। मुख्य चिकित्साधिकारी के रिक्त पड़े पद पर कानपुर देहात के वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ. अशोक कुमार को नियुक्त कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि वे अविलंब अपनी नई तैनाती का कार्यभार ग्रहण कर लें। गौरतलब है कि निवर्तमान सीएमओ डाॅ. अजीत जायसवाल के स्थानांतरण के बाद फिलहाल इस पद का चार्ज वरिष्ठतम् अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आशाराम के पास था।






Leave a Reply