23orai06
उरई। 23 जुलाई अनुसूचित जाति/अनु0 जन जाति के व्यक्तियों के खिलाफ की गई उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों के मामलों में आवश्यक जांच कराकर 15 दिन के अन्दर प्रमाणित व्यक्तियों को प्रथम किस्त का भुगतान कर दिया जाये जिससे वह अपने केस की पैरवी ठीक से कर सके।
उक्त बात जिलाधिकारी संदीप कौर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति जिसमे एस0सी0एस0टी0एस0 के मामलो में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अनिवार्य रूप से समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाये। आर्थिक सहायता की प्रथम किस्त का भुगतान 15 दिन के अन्दर आवश्यक जांच/कार्यवाही करके दिलाया जाये। समिति के समक्ष 25 प्रस्तावों के माध्यम से 31 लोगांे को आर्थिक सहायता दिलाने हेतु सूची समिति के समक्ष रखी गई। जिसे स्वीकृत किया गया। इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2016-17 में ही 38 प्रस्तावों के अन्तर्गत 47 व्यक्तियों को रूपये 2958750.00 की धनराशि उत्पीड़न के मामलो में अर्थिक सहायता के रूप में दी जा चुकी है दिनांक 14 जून 2016 के शासनादेश के द्वारा इसी तिथि से अत्याचारों से उत्पीड़ित अनुसूचित जाति एवं अनु0 जनजाति के व्यक्तियों की आर्थिक सहायता एवं पुनर्वासन की दरों में वृद्वि शासन द्वारा कर दी गई है।
शादी अनुदान योजना के अन्तर्गत आॅनलाईन फाॅर्म भरे जा रहे है। जिनकी जांचोपरान्त पात्रता के आधार पर एक परिवार से अधिकतम 02 पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अनुमन्य किया जाता है। इसमे निराश्रित महिला अथवा विकलांग आवेदकों को वरीयता प्रदान की जाती है। इसके लिए शादी के वक्त लड़की की उम्र 18 वर्ष अवश्य हो गई हो तभी वह पात्र होगा। इसके साथ ही वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 56460 रूपये तथा ग्रामीण क्षेत्र में रूपये 46080 से अधिक नहीं होनी चाहिए। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 11 लाख एस0सी0/एस0टी0सी0 हेतु 70 लाख तथा सामान्य वर्ग के गरीबो हेतु 20 लाख रूपये की धनराशि इस मद में प्राप्त हो गई है। जिसमे आॅनलाईन प्राप्त हो रहे आवेदन पत्रों से कुल 16 आवेदन पत्रों पर कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है जिसमे 11 अनुसूचित जाति तथा 05 सामान्य वर्ग के परिवार है। इनकी सूची समिति के समक्ष प्रस्तुत कर स्वीकृत कराया गया है।
इस अवसर पर प्रशिक्षु आई0ए0एस0 आलोक यादव, जिला विकास अधिकारी आर0एस0गौतम, विधायक माधौगढ़, सन्तराम कुशवाहा, विधायक उरई दयाशंकर वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी जी0आर0 प्रजापति, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तथा रामशरण जाटव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply