23orai05
उरई। नगर पालिका परिषद के सभागार में बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष गिरिजा चैधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें विभिन्न मुददों पर चर्चा की गई।
बैठक में सबसे पहले मई, जून महीने के आय-व्यय का अवलोकन किया गया। इसके बाद इन्हीं महीनों के जन्म-मृत्यु पंजीकरण पर चर्चा हुई।
मुख्य चर्चा मुख्य सचिव के निर्देश पर पौधरोपण कार्यक्रम के लिए की गई। चर्चा के दौरान सदस्यों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक की नौबत आई संचालन अधिशाषी अधिकारी ने किया।

Leave a Reply