Milky_way_broken_European (1)
कोंच-उरई। झगड़े की दो अलग अलग वारदातों में दो के सिर फूट गये हैं। दोनों वारदातों में आठ लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किये गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चचेंड़ा में किसी बात को लेकर फूलकुंवर पत्नी वीरेन्द्रसिंह की खोपड़ी उसके पड़ोसियों ने ही खोल दी। फूलकुंवर ने कुसमादेवी पत्नी सोबरन, नरेश पुत्र सोबरन, रमेश पुत्र बंशी तथा रवीन्द्र पुत्र श्यामसुंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी घटना ग्राम डाढी की है जहां कल्याणसिंह पुत्र श्यामलाल की मारपीट करने की घटना सामने आई है। कल्याणसिंह के फोन पर दूसरे पक्ष के यहां से अभद्र फोन आ रहे थे जिसकी शिकायत करने गये कल्याणसिंह को घेर कर पीट दिया। मामले में सुदर्शन, देवीदयाल, शिवम पुत्रगण परशुराम तथा खुद परशुराम ने मिल कर उसकी पिटाई कर दी। प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply