24orai01उरई। कोतवाली पुलिस ने बाइकर्स गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने इन बदमाशों से चुर्खी रोड पर हाल में हुई वारदातों के खुलासे का भी दावा किया। पुलिस ने कहा कि उक्त वारदातों में लूटे गये गहने भी इनसे बरामद किये गये हैं। जिस मोटर साइकिल से जाते समय इन्हें पकड़ना बताया गया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वह भी लूटी गई बाइक है।
कानून व्यवस्था के मामले में राज्य सरकार और प्रदेश पुलिस की छवि सुधारने के लिए हर रोज पेशेवर बदमाशों को पकड़ कर प्रेस काफ्रेंस करने की रणनीति बनाई गई है। यह रणनीति जिले में भी कामयाब साबित हो रही है। जिसकी वजह से अखबारों और चैनलों में सनसनीखेज घटनाओं का कवरेज एसपी के प्रेस वार्ता के कवरेज के सामने ढक जाता है। इस रणनीति को बरकरार रखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने रविवार को छुटटी के दिन भी अपने कार्यालय में लजीज नाश्ते के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि चुर्खी रोड पर बाइकर्स गिरोह द्वारा की जा रही वारदातों का भंडाफोड़ करने के लिए कोतवाली पुलिस मुखबिरों का जाल फैलाये हुए थी। इससे मिली सूचनाओं के आधार पर उप निरीक्षक अरविंद सिंह ने आज आरटीओ आॅफिस के पास मोटर साइकिल से जा रहे तीन बदमाशों को रोककर पकड़ लिया। इन बदमाशों में रविकांत निवासी नादई थाना चुर्खी, धर्मेंद्र सिंह निवासी दमनपुर थाना राजपुर जनपद कानपुर देहात हाल मुकाम आरटीओ आॅफिस के पीछे भिटारी वाले के मकान में किरायेदार और राजपाल सिंह सेंगर निवासी नूरपुर थाना चुर्खी हाल मुकाम नलकूप स्टोर के पास शेरसिंह के मकान में किरायेदार शामिल हैं। उक्त बदमाश जिस मोटरसाइकिल पर सवार थे उसे 29 अपै्रल को दोपहर के समय आटा थाना क्षेत्र के अकोढ़ी नरुआ के पास से लूटा गया था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये बदमाश मोटर साइकिल पर गहने पहनकर जा रही महिला को देखकर घात लगाते थे। इसी महीने की 10 तारीख को इन बदमाशों ने इमिलिया मोड़ पर एक महिला को लूटा था। इनके द्वारा उक्त घटना कबूले जाने के बाद पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह की निशानदेही पर सोने की अंगूठी, चांदी की तोड़िया और 5 हजार 90 रुपये नगद बरामद किये। गिरफ्तारी के समय जामा तलाशी में धर्मेंद्र के पास से एक तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक तीनों से अभी और पूंछतांछ की जायेगी। अनुमान है कि पकड़े गये बदमाश रोड होल्डप की कई और वारदातों का भी खुलासा करेंगे।

Leave a Reply