उरई। गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में जारी दलितों और महिलाओं के उत्पीड़न व अपमान के विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा 24 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अंबेडकर चैराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए डाॅ अंबेडकर स्टूडेन्ट फ्रंट आॅफ इण्डिया के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गौतम ने कहा कि देश में दलितों के ऊपर हो रहे जघन्य अत्याचारों पर केंद्र सरकार रोक लगाने में विफल रही है। इस कारण सावित्री बाई फुले, शाहूजी महाराज, पेरियार रामास्वामी नायकर और अंबेडकरवादी विचार धारा के सभी संगठन मिलकर उक्त सांकेतिक धरना आयोजित करने जा रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी।







Leave a Reply