24orai03उरई। प्रदेश में इस वर्ष भी सबसे ज्यादा नेत्र आॅपरेशन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा सराहे गये नेत्र चिकित्सालय के सर्जन डाॅ. आरपी सिंह को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी संदीप कौर ने सम्मानित किया।
गौरतलब है कि डाॅ. आरपी सिंह पिछले कई वर्षों से प्रदेश में सबसे ज्यादा मोतियाबिंद आॅपरेशन करने का रिकार्ड बनाये हुए हैं। इस वर्ष उन्होंने 700 के व्यक्तिगत आॅपरेशन के लक्ष्य के सापेक्ष 4088 आॅपरेशन किये। जिस पर उनको लखनऊ में स्वास्थ्य निदेशालय से प्रशस्तिपत्र जारी किया गया।
इस उपलक्ष्य में डीएम ने भी आज इनकों सम्मानित करने का फैसला लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले को इस बात पर गर्व है कि यहां ऐसे कुशल, लगनशील और अनुभवी डाॅक्टर पदस्थ हैं जिनका पूरे प्रदेश में लोहा माना जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि डाॅ. आरपी सिंह के सम्मान से अन्य डाॅक्टरों को भी मरीजों की बढ़-चढ़कर सेवा करके यश कमाने की प्रेरणा मिल सकेगी।
सम्मान समारोह में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आशाराम, जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधीक्षक डाॅ. वीवी आर्या व नेत्र चिकित्सालय के कई डाॅक्टर मौजूद थे।

Leave a Reply