24orai02सिरसाकलार-उरई। ग्राम अभैदेपुर में जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम आकस्मिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान खराब सफाई व्यवस्था देखकर उनका मूड़ उखड़ गया और उन्होंने सफाई कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
आरएस गौतम ने निरीक्षण में पूरे गांव का पैदल भ्रमण किया। कई जगह खुली टोटियों से पानी बहता देखकर उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि पानी की इस तरह बर्बादी से आने वाले दिनों में कितना संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पानी की बचत इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है। चैपाल आयोजित करके उन्होंने ग्रामीणों से राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। गरीबों के लिए आवास निर्माण के बावत पूछा।
खंड विकास अधिकारी आलोक पाण्डेय, अपर विकास अधिकारी पंचायत शिवनाथ पाल भी उनके साथ रहे। प्रधान गुडडी देवी और पंचायत सचिव रीतेश परिहार ने उनको पंचायत के तहत कराये गये कार्याें की जानकारी दी।

Leave a Reply