उरई। जनाधिकार मोर्चा के जिला संयोजक अशोक गुप्ता महाबली की अध्यक्षता में मोर्चा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में कोंच, उरई रोड की उबड़-खाबड़ सड़क का पुनर्निर्माण न कराये जाने के विरोध में 25 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से कोंच बस स्टैण्ड के पास सड़क पर दो घंटे के शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।
अशोक गुप्ता ने बताया कि मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने गत दिनों जिलाधिकारी संदीप कौर से इस सिलसिले में मुलाकात की थी जिसमें अल्टीमेटम दिया गया था कि 25 जुलाई तक उक्त सड़क न बनने पर धरना प्रदर्शन कर नागरिकों द्वारा गुस्से का इजहार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोंच बस स्टैण्ड के पास ध्वस्त सड़क की वजह से अनेक लोग सड़क हादसे का शिकार होकर जान तक गंवा चुके हैं। इस इलाके छात्र-छात्राओं को स्कूल काॅलेज आने-जाने में भीषण कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
बैठक में आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक दीनदयाल काका, सपा नेता अखिलेश शर्मा, महेश अग्निहोत्री छुल्ली, आलोक शुक्ला, संदीप यादव, सीपीआई के प्रांतीय नेता काॅ. कैलाश पाठक, सुनील पटेल, सपा नेता प्रणीत सागर, गोपालजी मिश्रा, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त त्रिपाठी, डाॅ. रमेश चंद्रा, लल्लू भुआ, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष शिवराम दीक्षित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजा भइया, मोक्षधाम सेवा समिति के अध्यक्ष केडी चैरिसिया, सूर्य नारायण तिवारी, नरेंद्र राजपूत, संजय अग्निहोत्री, गिरेन्द्र सिंह कुशवाहा, योगेश्वरी प्रसाद अलि, सुदामा प्रसाद दूरवार, श्रीप्रकाश याज्ञिक, शरद शर्मा, रजनीकांत दुबे, नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय पाठक, जगदीश प्रसाद वर्मा, जगदीश प्रसाद गुप्ता, कुलदीप चतुर्वेदी, बस आॅपरेटर यूनियन के नेता रामजी गुर्जर, टैंपों यूनियन के जहीर खान, मो. शाहिद, सुशील पांडेय एडवोकेट, कमलेश जैन, किशन लाल जाटव, धर्मेंद्र शुक्ला आदि मौजूद थे।







Leave a Reply