उरई। गुजरात सहित पूरे देश में दलित उत्पीड़न की जघन्य घटनाओं के तांते को देखते हुए डाॅक्टर अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट आॅफ इण्डिया व अन्य समान धर्मी संगठनों ने समवेत धरना प्रदर्शन कर इन पर विरोध जताया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार को चेतावनी दी गई कि उत्पीड़न करने वालों को कठोर दंड देकर दलितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। अन्यथा 2017 के चुनाव में सत्तारूढ़ दलों को इसका गंभीर खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।
अंबेडकर चैराहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के सामने हुए इस धरने के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता सुंदर सिंह शास्त्री ने कहा कि मृत गाय की खाल उतारते हुए दलितों को पकड़कर अर्द्धनग्न करके भरे बाजार में जिस तरह बर्बरता से पीटा गया उसके कारण इंसानियत बुरी तरह शर्मसार हुई है। ऐसी घटनाएं बर्दास्त नही की जानी चाहिए।
डास्फी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम ने कहा कि अगर दलितों व इस समाज की महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बंद न हुई तो सारे देश में छात्र अंबेडकर स्टूडेंट फेडरेशन के बैनर तले उग्र आंदोलन छेड़ देंगे। इसकी शुरूआत 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस से की जा सकती है। शिशुपाल भास्कर, डाॅ. विनोद अहिरवार, सत्येंद्र रत्नाकर, मिस्टर सिंह, रेहाना मंसूरी, महेंद्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार गौतम, कैलाश नारायण, पंकज सहाय, भगवान सिंह यादव, प्रवेंद्र पाल सिंह, केके प्रजापति, संपूर्णानंद आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
एमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. आरिफ खां, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चैधरी, इप्टा के अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया। सभा का संचालन कुलदीप बौद्ध ने किया। ओमप्रकाश गौतम, आशीष राव, पवन, अजय, दुर्गाचरण, चंद्रशेखर, राजू, अभिमन्यु, अजीत, राहुल, उमाकांत धूरिया, सागर, अनुज, बाबूराम आदि भी धरने में शामिल रहे। डास्फी के साथ धरने में शामिल सहयोगी संगठनों में बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच, एससी, एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, मणि सेवा संस्थान, हिलाल वेलफेयर सोसाइटी, डाॅ. अंबेडकर समाज सुधार समिति आदि उल्लेखनीय हैं।







Leave a Reply