0 राज्यकर्मियों की तरह सुविधाओं को लेकर लखनऊ में होगा बड़ा आंदोलन
कोंच-उरई। शत प्रतिशत ड्यूटी, संवानिवृत्ति पर एकमुश्त बीस लाख रुपये दिये जाने जैसी राज्यकर्मियों की तरह सुविधाओं को लेकर होमगाड्र्स एसोसियेशन आगामी पहली अगस्त से काम नहीं करेंगे। उनकी यह हड़ताल एक हफ्ते तक रहने वाली है।
इसी सिलसिले में आज कोंच के तहसील परिसर में एसोसियेशन की बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष कोमेशकुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने अपनी मांगों के संदर्भ में कहा कि होमगाड्र्स को भी जरूरी सुविधायें चाहिये। उन्हें शत प्रतिशत ड्यूटी दी जाये, सेवानिवृत्ति एवं आकस्मिक मृत्यु पर जवानों को कम से कम बीस लाख रुपया एकमुश्त दिया जाये, होमगाड्र्स का पीएफ काटा जाये। इन मांगों को जायज ठहराते हुये उन्होंने कहा कि इन्हें लेकर एसोसियेशन ने रणनीति बनाई है कि 1 से 7 जुलाई तक कार्य बहिष्कार किया जायेगा और 8 जुलाई को जीपीओ पार्क लखनऊ में आमरण अनशन शुरू किया जायेगा। जब तक एसोसियेशन की मांगें मानी नहीं जाती तब तक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने होमगाड्र्स जवानों को अनशन में सहभागिता दर्ज कराने के लिये कहा। 3 अगस्त को होमगाड्र्स की बैठक टाउन हॉल उरई में आहूत की गई है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, नितिनकुमार, कौशलकिशोर, दीपककुमार, सतीशचंद्र, नारायण प्रसाद, शिवाकांत, कमलेशकुमार, सत्यप्रकाश, रतनसिंह, विजयपाल, कमलेश बाबूपुरा, किसुनलाल, अहमद कमाल सीसी, एट अध्यक्ष विपतसिंह, मुकेशकुमार, रामलखन, हरिश्चंद्र, कैलाश, थानसिंह, राजकुमार, दीपक याज्ञिक, याकूब अहमद, अमरसिंह, राजेन्द्र, नारायण, शेष नारायण, कौशलकिशोर आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply