0 दो रिक्त पदों के चुनाव को लेकर बुलाई गई यह दूसरी बैठक थी
कोंच-उरई। स्थानीय मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के दो पदाधिकारियों प्रबंधक/उपाध्यक्ष तथा कोषाध्यक्ष के असमय निधन से रिक्त हुये पदों पर चुनाव कराने के लिये आज बुलाई गई बैठक भी बेनतीजा ही खत्म हो गई। अध्यक्ष और कार्यकारी प्रबंधक के अपरिहार्य कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं होने के कारण आज की बैठक टल गई।
गौरतलब है कि महाविद्यालय के प्रबंधक/उपाध्यक्ष विजय कृष्ण निरंजन और कोषाध्यक्ष अनिलकुमार निरंजन के असमय निधन के कारण दो पद एजूकेशन सोसाइटी के रिक्त हो गये हैं और इन अहम् पदों के बिना महाविद्यालय के तमाम कार्य बाधित हो रहे हैं। सोसाइटी के संविधान में अध्यक्ष को ही यह अधिकार दिये गये हैं कि वह रिक्त पदों पर चुनाव कराये। प्रबंधकारिणी समिति की पिछली बैठक इसी सिलसिले में 17 जुलाई को बुलाई गई थी जिसमें अध्यक्ष पं. जगतनारायण दीक्षित मौजूद थे और बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित कर कार्यकारी प्रबंधक/उपाध्यक्ष समिति के कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरीशंकर लोहिया को बना दिया गया था। उक्त बैठक में चुनाव की तिथियां तय करने से पूर्व आजीवन अध्यक्ष पं. जगतनारायण दीक्षित ने कहा था कि विधिक सलाह लेकर वह चुनाव की तिथियां घोषित करेंगे। आज की बैठक पूर्व निर्धारित थी और समेटी के सदस्यों को उम्मीद थी कि आज चुनाव की तिथियां घोषित हो जायेंगीं लेकिन अध्यक्ष और कार्यकारी प्रबंधक के अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहने के चलते आज की बैठक भी बेनतीजा रही। इस दौरान डॉ. बाबूराम शर्मा, सुशील दूरवार, प्रतिपालसिंह गुर्जर, कौशलकिशोर निरंजन, हरीराम निरंजन, जुगलकिशोर निरंजन, राजाभईया गुर्जर, प्रदीप शुक्ला, प्रभूदयाल गौतम, केशव बबेले, ओमशंकर अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, श्यामसुंदर निरंजन, मुलायमसिंह निरंजन, डॉ. जयशंकर तिवारी, राघवेन्द्रसिंह गुर्जर, सुनील निरंजन आदि मौजूद रहे।
पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण किया
मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में कॉलेज स्टाफ तथा छात्र छात्राओं ने मिल कर पौधे लगाये व वृक्षों की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुये पर्यावरण संतुलन के दृष्टिगत इनकी प्रभावशाली भूमिका बताई। प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन ने कहा कि महाविद्यालय में पर्यावरण का संतुलन रखने एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बदलते पर्यावरण से सभी का नुकसान हो रहा है। वेमौसम बारिश हो रही है जिससे किसान की उपज कम हो रही है। कई जगहों पर बाढ़ आ रही है तो कहीं सूखा पड़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग पेड़ों की कटान का ही परिणाम है लिहाजा सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संतुलित करें। इस मौके पर डॉ. जयशंकर तिवारी, राघवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय विक्रम सिंह, बृजेंद्र मिश्रा, रविकांत यादव, हरिश्चन्द्र तिवारी, अल्पना सिंह, वंदना अग्रवाल, अभिषेक रिछारिया, डॉ. मनोज तिवारी, पवन गौतम, जितेन्द्र, राकेश गौतम, शिवम बबेले, निशांत मिश्रा, गोविंद सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।







Leave a Reply