उरई। दिवंगत जिला पंचायत अध्यक्ष फरहा नाज की रिक्त बबीना सीट के उपचुनाव में पर्चा खरीद के दूसरे दिन सोमवार को उनकी ननद सहित तीन लोगों ने पर्चें खरीदे। समाजवादी पार्टी के जिले के नेता इस सीट पर सहमति बनाने में कामयाब नही हो पा रहे जो फरहा की ननद आसना खातून के सामने पार्टी के ही दो लोगों द्वारा पर्चा खरीदकर चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर किये जाने से उजागर हो रहा है।
फरहा नाज की सीट पर उन्हीं के परिवार के किसी सदस्य का सर्वसम्मति से चुनाव हो जाने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन पर्चा खरीद के दूसरे दिन यह स्पष्ट हो गया कि इस पर उन्हें कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। उनके अलावा आज तिरही निवासी निर्दोष यादव और नीलम यादव के भी पर्चें खरीदे गये हैं। मुकाबले के आसार बनने से समाजवादी पार्टी में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है। पार्टी के मठाधीश इस प्रयास में हैं कि किसी तरह अन्य दावेदारों को मनाकर आसना के सामने नामांकन करने से रोका जाये। लेकिन हालात को देखते हुए यह इतना आसान नही लग रहा।







Leave a Reply