konch6कोंच-उरई। जब सत्ताधारी दल के नेता ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है कि आम जनता कितनी सुरक्षित होगी। सपा युवजन सभा के नगर अध्यक्ष रिजवान अहमद छोटू टाइगर को फोन पर देख लेने की धमकियां मिलने से वह परेशान हैं और उन्होंने कोतवाली में भी तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सपा युवजन सभा के नगर अध्यक्ष रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर ने कोतवाली प्रभारी मनवीर सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनके फोन पर किसी सौरभ नामक व्यक्ति ने उन्हें देख लेने की धमकी देते हुये कहा है कि उनका उनके पड़ोसी से जो विवाद चल रहा है उसे निपटा लो वरना सारी नेतागीरी निकाल देंगे। छोटू ने उक्त मोबाइल नंबर भी कोतवाल को हस्तगत करा दिया है जिससे उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास धमकी की रिकॉर्डिंग है जिसकी सीडी भी वह पुलिस को देंगे।

Leave a Reply