कोंच-उरई। पिछले दिनों एक दलित नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अगवा करने बाले फरार अभियुक्त को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को पहले ही पुलिस बरामद कर चुकी है। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि गत कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पंद्रह वर्षीय नाबालिग छात्रा 16 जुलाई की सुबह स्कूल जाने के लिये घर से निकली थी लेकिन फिर लौट कर बापिस नहीं आई। परिजनों ने कस्बे के ही मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी युवक मंतोष कुशवाहा पुत्र गंगाप्रसाद के खिलाफ छात्रा को बहला फुसला कर अगवा कर ले जाने का मामला आईपीसी की धारा 363, 366 तथा 34 पॉक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट में दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर 22 जुलाई को उक्त नाबालिग को बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया था। आज मुखबिर की सूचना पर सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी व थानेदार राजेन्द्रप्रसाद दुवे ने मंतोष को मारकंडेयश्वर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की विवेचना सीओ अवधेशकुमार शुक्ल कर रहे हैं।







Leave a Reply