कोंच-उरई। रात्रि में लघुशंका के लिये उठी एक नाबालिग लड़की को पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक ने मुंह दबा कर अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मुंह काला कर डाला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी है। लड़की के पिता ने दुष्कर्मी के खिलाफ तहरीर दे दी है। लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेज दिया गया है।
कस्बे के मोहल्ला आराजीलेन की रहने वाली तेरह बर्षीय एक लड़की अपने घर में सो रही थी, रात में लघुशंका के लिये वह घर के बाहर निकली तो मोहल्ले के ही रहने वाले युवक कफील (35) पुत्र रफीक अंसारी ने उसे दबोच लिया और मुंह दबा कर उसे एकांत बगीचे में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। जब लड़की चिल्लाई तो उसकी मां मौके पर पहुंच गई। मां को आता देख युवक भाग गया। अस्तव्यस्त हालत में मां अपनी बेटी को घर लाई और दिल्ली में रह रहे अपने शोहर को लड़की के साथ घटी घटना के बारे में बताया। पिता दिल्ली से घर आया तो उसने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने आरोपी कफील के विरुद्घ भादंवि की धारा 376, 506 तथा 3ध्4 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी का पूरा परिवार फरार है।







Leave a Reply