फॉलोअप-
कोंच-उरई। गुजरी 25 जुलाई को कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर से हाफिज के साथ भागी छात्रा ने कोर्ट की शरण पकड़ ली है। मिली जानकारी में बताया गया है कि उक्त छात्रा ने कोर्ट में प्रोटेक्शन याचिका दायर कर सुरक्षा मांगी है। गौर तलब है कि उक्त छात्रा को इलाके का ही रहने वाला हाफिज अब्दुल रशीद उर्फ कल्लू उस वक्त कथित रूप से अगवा कर ले गया था जब वह कॉलेज गई थी। लगभग 22 वर्षीय उक्त छात्रा अपने साथ अपने सभी तरह के कागजात भी ले गई है जो इस बात की चुगली करता दिखता है कि छात्रा किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत हाफिज के साथ गई है। इसी छात्रा को लेकर गुजरे कल बुधवार को कोतवाली में समुदाय विशेष की सैकड़ों की भीड़ द्वारा हंगामा काटा गया था और पुलिस ने दबाव में आकर आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। ताजा जानकारी में बताया गया है कि बुधवार को उक्त छात्रा इलाहाबाद हाईकोर्ट गई थी और उसने सुरक्षा की मांग करते हुये याचिका दाखिल भी कर दी है।







Leave a Reply