cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। मासूम छात्रा के दुष्कर्म करने बाला रेपिस्ट पुलिस के हत्थे चढ गया है लेकिन पुलिस अभी उसकी गिरफ्तारी से इंकार कर रही है। समझा जा रहा है कि आरोपी से पूंछतांछ की जा रही है। सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक गुजरी 25 जुलाई को कस्बे के आराजी लेन इलाके में एक 13 वर्षीय छात्रा को मुंह दबा कर उस वक्त अगवा कर लिया गया था जब वह लघुशंका के लिये घर से बाहर निकली थी। आरोपी कफील ने उसके साथ सुनसान इलाके में जबर्दस्ती मुंह काला किया था जिसकी रिपोर्ट कल कोतवाली में दफा 376, 504 में लिखी गई थी। एफआईआर दर्ज करने के बाद सुरागरशी में लगी पुलिस को आरोपी फिलहाल मिल गया है, लेकिन अभी उसे उजागर नहीं कर रही है।

Leave a Reply