कोंच। ग्राम बस्ती के रहने बाले अंकितकुमार के घर में गुजरी रात किसी ने आग लगा दी जिससे उसके चार कच्चे कमरे जल कर खाक हो गये हैं। इसी के साथ उसकी गृहस्थी का भी तमाम सामान राख में तब्दील हो गया है।
कोंच विकासखंड के ग्राम बस्ती निवासी अंकितकुमार ने सीओ अवधेशकुमार शुक्ल के यहां प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि रात्रि लगभग 9.50 बजे उसके घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी जिससे उसके घर के चार कच्चे कमरे पूरी तरह जल गये और कमरों में रखा दस कुंतल गेहूं, ओढने पहनने के कपड़े, चालीस लिटर मैंथा ऑयल, पांच हजार रुपया नगदी तथा अन्य सामग्री जल कर खाक हो गई है। आगजनी में तकरीबन एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इस नुकसान के बाद परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। उसने जांच कर कार्यवाही की मांग की है।








Leave a Reply