उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मण्डल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से विभिन्न सामूहिक समस्याओं को लेकर भेट की। प्रतिनिधि मण्डल के नेताओं ने बाद में बताया कि बीएसए ने उनकी सभी मांगों को सहानुभूति पूर्वक सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस दौरान बीएसए को सौंपे गये ज्ञापन में शासनादेश का पालन करते हुये रिक्त पदों के लिये पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण करने, प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 के जिन प्रशिक्षुओं को मात्र एक माह दस दिन का मानदेय दिया गया था उनको पूरा मानदेय दिलाने, माह जुलाई तक की कन्वर्जन काॅस्ट व फल वितरण की धनराशि का अविलम्ब भुगतान कराने और रसोइयों का माह जून का मानदेय शीघ्र खातों में भेजने, अनुदेशकों और प्रेरकों की मानदेय धनराशि के तत्काल भुगतान आदि की मांगे प्रमुखता से शामिल है। महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, संरक्षक प्रकाश नारायण पाठक, जिला प्रभारी अरविन्द्र नगाइच, जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष इलियास मंसूरी, महामंत्री अरूण पांचाल, जिला कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी, महामंत्री प्रदीप सिंह चैहान, बृजेश श्रीवास्तव, सुरेश वर्मा, विकास गुप्ता, विनय मिश्रा, रमाकांत व्यास, राकेश कुमार, राजदेवर, संतोष विश्वकर्मा, अरविन्द्र स्वर्णकार, श्यामजी गुप्ता, मनोज गुप्ता, जावेद खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply