उरई। अखण्ड राष्ट्रवादी पार्टी, महाराणा प्रताप युवा वाहिनी और क्षत्रिय महासभा आदि क्षत्रिय संगठनों ने कलेक्ट्रेट में समवेत प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी और बेटी के लिये अपशब्दों का प्रयोग करने पर नसीमुद्दीन, रामअचल राजभर सहित प्रमुख बसपा नेताओं के खिलाफ पास्को लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग मुख्य रूप से की गयी है।
इस दौरान कलेक्ट्रेट में आयोजित सभा में अखण्ड राष्ट्रवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, बब्लू सेंगर ने कहा कि बसपा नेताओं ने दयाशंकर सिंह की नाबालिग पुत्री के लिये अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करके क्षत्रिय समाज की भावनाओं को आहत किया है। इसके लिये उनको बख्शा नहीं जाना चाहिये। उन्होंने उत्पीड़न एक्ट समाप्त करने और आरक्षण का लाभ एक परिवार में एक ही व्यक्ति को देने की मांग की।
सभा को क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह चैहान, महाराणा प्रताप युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह, महामंत्री महेन्द्र पाल सिंह, राजेन्द्र सिंह चैहान, हरगोविन्द सिंह, संतोष सिंह, राजेश सिंह महोबा, रामेन्द्र सिंह सेंगर, देवेन्द्र सिंह सेंगर, हरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply