उरई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी के द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जहां नदीगांव थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने क्षेत्र के ग्राम सजेरा के कबूतरा डेरों पर छापा मारकर दो फैक्ट्रीमेड राइफलों के साथ दो कबूतरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वही आटा पुलिस ने गस्त के दौरान देशी राइफल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
आज यहां पुलिस लाइन मेंपत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 31 जुलाई को थानाध्यक्ष नदीगांव मिथलेश कुमार सिह, उपनिरीक्षक वीरप्रताप सिंह हमराहीगण के वास्ते रोकथाम अपराध व चेकिंग घुमक्कड जातियो व डेरा मे मामूर थे एवं ग्राम वाबली के पास डेरा डाले वीर सिंह पुत्र लखनजी निवासी डूडी थाना ऐरच जनपद झांसी के लगे डेरे मे चेक करते हुए ग्राम सजेरा की ओर जा रहे थे कि जरिए मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सजेरा के पास स्थित जंगल मे कुछ लोग डेरा डाले है जिनके पास अवैध हथियार है। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम सजेरा के पास जंगल मेे पहुचे तो देखा कि सामने नीले रंग की भोनियो मे वने डेरे मे राइफल के साथ कुछ लोग मौजूद है। उक्त लोगो से राइफल के लाइसेंस दिखाने को कहा गया तो लाइसेंस नही दिखा सक,े इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष नदीगांव मिथलेश कुमार सिह, उपनिरीक्षक वीरप्रताप सिंह हमराहीगण ने उक्त व्यक्तियो को घेरकर, आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तगण पप्पू पुत्र शंकरा निवासी अनगोरा थाना टेटरा जनपद मुरैना म0प्र0 के कब्जे से एक अदद मजल लोडिंग राइफल टोपीदार व काले रंग के थैले मे 59 अदद छर्रे लोहा, बारूद, धनजीत पुत्र पप्पू निवासी उपरोक्त के कब्जे से एक अदद मजल लोडिंग राइफल टोपीदार बरामद कर अभियुक्तो के विरूद्ध क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 106/16 व 107/16 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज प्रभारी स्वाट टीम व थानाध्यक्ष आटा मय हमराहीगण के टोल प्लाजा पर चेकिंग मे मामूर थे, तभी चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगा, इस प्रकार संदिग्ध अवस्था मे हाथ मे असलहा लेकर व्यक्ति के भागने पर प्रभारी स्वाट टीम व थानाध्यक्ष आटा मय हमराहीगण द्वारा घेरकर, आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्त विक्रान्त तिवारी पुत्र रामकिशोर तिवारी निवासी मोहल्ला टरनगंज थाना कालपी को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से एक अदद देशी राइफल 315 बोर व आठ अदद कारतूस जिंदा नाजायज बरामद कर मुकदमा अपराध संख्या 173/16 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त तीनो अवैध शस्त्रो की प्राप्ति का श्रोत व उनका सत्यापन कर विवेचना के क्रम मे अग्रिम कार्यवाही की जायेगी और यह भी ज्ञात करने का प्रयास किया जायेगा कि गिरफ्तार अभियुक्तगणो द्वारा इन शस्त्रो का प्रयोग आपराधिक वारदातो हेतु तो नही किया गया है। अन्य प्रान्त के गिरफ्तार अभियुक्तगण के मूल निवास स्थान के जनपदध्थाना से सम्पर्क स्थापित कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply