जालौन-उरई। सफाई कर्मचारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष अजीत कुमार पाथरे की अध्यक्षता में बाल्मीकि मंदिर में आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से नगर और तहसील अध्यक्ष का चुनाव किया गया।
आम राय जानने के बाद अजीत पाथरे ने विजय कुमार को तहसील अध्यक्ष और दीपू बाल्मीकि को नगर अध्यक्ष घोषित किया। उनके अलावा मुन्ना, वीरेंद्र दाऊ, विशाल, संतोष, सुनील, दीपक, रामनरेश आदि भी बैठक में उपस्थित रहे।







Leave a Reply