उरई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गुरूवार की रात थ्री स्टार होटल जायसवाल टाॅवर के रेस्टोरेंट में तैयार खाने और मसाले के नमूने भरवाकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिये जिससे शहर में हड़कंप मच गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के क्रिया कलाप अभी तक छुटभइया दुकानदारों और दूधियों के सैंपल लेने और ठेला-ठिलियें वालों का सामान फिकवाने तक सीमित थी। लेकिन शासन के कड़े तेवरों की वजह से विभाग को दिखावटी कार्यशैली से आगे बढ़ना पड़ा है। गत दिनों बच्चाराम पूड़ी वाले के यहां सैंपल भरवाकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी बदली हुई कार्यशैली का परिचय दिया था। इसके बाद कल रात विभाग द्वारा जायसवाल टाॅवर में हल्ला बोल दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस तेजी से शहर के सारे बड़े होटल रेस्टोरेंट के संचालक हलकान नजर आ रहे हैं।







Leave a Reply