cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। सावन के तीजा पर नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में भगवान के लिए झूले डाल दिये गये हैं जिससे इस रंगीले त्यौहार के लालित्य में नया निखार आ गया है।
रोमांस के प्रतीक सावन के महीने में अध्यात्म भी राधा-कृष्ण की लीलाओं के बहाने रूमानी रंगत में रंगने लगता है। सावन और झूलों का अतीत में चोली-दामन जैसा साथ रहा है। लेकिन आधुनिकता के साथ पुरानी परंपराएं और रीति-रिवाज धुंधलाते जा रहे हैं। इसलिए झूले दृश्य से गायब हो गये हैं। कंकरीट के जंगल में पेड़ों के लिए गुंजाइश कहां हो सकती है। इसलिए लोग झूले डालें भी तो कहां डालें।
बहरहाल मंदिरों में सावन के झूलों की परंपरा का निर्वाह आज भी कायम है। तीज के दिन बंबई वाले मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिर में राधा-कृष्ण के बालरूप झूले डालकर झुलाये गये तो बुजुर्ग महिलाओं से लेकर युवतियों तक के होठों पर बिसराये हुए सावन के गीत अपने आप सज उठे। सावन का तीजा किस कदर झूलामय हो जाता है इसकी मिसाल यह है कि वीर हनुमान के मंदिर में भी श्रद्धालु झूला डालने से नही चूंके। नाना साहब के मंदिर में भी झूले पड़े। सावन के श्रंगार गीतों के साथ-साथ भजन, कीर्तनों से भी माहौल गंूज उठा।

Leave a Reply