कुठौंद-उरई। युवती ने ससुरालियों के रवैये से खिन्न होकर घर के अंदर ही खुद को आग लगा ली। उसके जल मरने की खबर के बाद पति सहित सारे ससुराली फरार हो गये। मृतका के भाई ने पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
नैनापुर निवासी चंद्रशेखर प्रजापति की पत्नी नीलम (23वर्ष) ने बीती रात घर के अंदर खुद पर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली। उस समय घर में उसकी भानजी के अलावा कोई और मौजूद नही था। उसके जल कर मर जाने की खबर मिलते ही पति और ससुर लापता हो गये। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बाद में पुलिस ने नीलम की मौत की खबर पिरौना में उसके मायके वालों तक पहुंचाई। आज उसका भाई मानसिंह यहां पहुंच गया था। मानसिंह ने चंद्रशेखर और उसके पिता रामकेश प्रजापति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया।







Leave a Reply