
जालौन। पति द्वारा शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल देने की शिकायत पीड़ित पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा कलां निवासी श्रीमती छाया देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नदीगांव थाना क्षेत्र के सतियन निवासी डबल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता रहता है। लगभग एक सप्ताह पूर्व वह नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और शराब पीने के लिए रूपए मांगने लगा। रूपए देने से मना करने पर वह उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं उसने उसे घर से भी बाहर निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।







Leave a Reply