
जालौन। नगर में एकमात्र परास्नातक की शिक्षा प्राप्त करवाने वाले सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय को और उच्च शिखर पर पहुंचाए जाने की बात महाविद्यालय की प्रबंधन समिति ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
बीए, बीएससी की शिक्षा प्राप्त कराने के लिए वैसे तो नगर के तमाम महाविद्यालय है। लेकिन अब नगर तथा क्षेत्र के छात्र, छात्राओं को एमए, एमएससी तथा बीकाॅम की शिक्षा प्राप्त करने के लिए नगर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। क्योंकि परास्नातक स्तर पर कला संकाय (एमए) में हिंदी, समाजशास्त्र एवं गृहविज्ञान विज्ञान संकाय (एमएससी) में रसायन विज्ञान व गणित तथा वाणिज्य संकाय में बीकाॅम की मान्यता शासन के मानकों के आधार पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के द्वारा संबद्धता प्रदान की गई। महाविद्यालय में बीएड तथा बीटीसी की कक्षाऐं पहले से ही संचालित हैं। वहीं, महाविद्यालय के संस्थागत अध्यक्ष डाॅ. नितिन मित्तल ने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य नगर की जनता के पिछड़ेपन को देखते हुए निःशुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराना एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा निसमितत व्याख्यान कराके छात्र, छात्राओं का मानसिक विकास कराना है। प्रबंधक दीपक मित्तल ने बताया कि यह सिलसिला अभी यहीं तक नहीं रूकेगा। इसको और उच्च शिखर तक पहुंचाए जाने की योजना है। उनकी भावी योजना महाविद्यालय में एलएलबी तथा बीएलएल की कक्षाऐं संचालित करने की है। इसके अलावा आगामी समय में प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक की शिक्षा दिलाने के लिए विद्यालय संचालित करने की उनकी योजना है। इस मौके पर दीपक मित्तल, पुनीत मित्तल, राजेश अग्रवाल, पंकज गुप्ता, सममी पुरवार, डाॅ. अवनीश दीक्षित, डाॅ. एसके कोष्ठा, डाॅ. औसाफ अंसारी, डाॅ. सचिन अवस्थी, अवधेश दीक्षित आदि सहित समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।







Leave a Reply