
उरई (जालौन)।हिन्दू धर्मानुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी का त्यौहार हिन्दू जनमानस से हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर घरों के दरवाजे पर नाग आकृति उकेरी गयी बाद में बने पकवानों से उनकी पूजा अर्चना कर परिवारजनों की सुख समृद्धि की कामना की।
आज नाग पंचमी के त्यौहार के मद्देनजर प्रातः से ही घरों की गृहणियों ने स्नानादि कर अपने-अपने आवासों के मुख्य दरवाजे पर गोबर व कोयले को पीस कर उसमें दूध मिलाकर नाग आकृति दरवाजे के दोनों ओर उकेरी। इसके बाद गृहणियांे ने पकवानादि बनाने के बाद अपने हाथों से उकेरी गयी नाग आकृति की पूजा अर्चना कर परिवार के लोगों को पकवान परोसा। इस बीच नाग पंचमी को लोगों को नाग देवता के दर्शन कराने के लिये सपेरों की जो टोलियां कभी कभार ही बस्तियों में नजर आती थी आज तो प्रातः से ही दरवाजे-दरवाजे सपेरे नाग देवता के लोगों को दर्शन कराते नजर आये। लोगों ने भी अपने ही दरवाजे पर नाग देवता के दर्शन कर अपनी क्षमता के अनुसार सपेरों को दक्षिणा भेंट की। उल्लेखनीय हो कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व असल में भगवान शिव की ही पूजा है। गले में वासुकि नाग जो उन्होंने धारण किया था। मान्यता को यह भी है कि इस दिन द्रव्य दान करने वाले पुरुष पर कुबेर जी की दयादृष्टि हमेशा रहती है। वहीं यदि किसी जातक के घर में किसी सदस्य की मृत्यु सांप के काटने से हुई तो उसे बारह महीने तक पंचमी का व्रत करना चाहिये। इस व्रत के फल से जातक के कुल में कभी भी सांप का भय नहीं रहता।
फोटो परिचय—
नाग देवता के लोगों को दर्शन कराता सपेरा।
फोटो नम्बर- 2







Leave a Reply