konch2 konch3
* रामलला मंदिर में झूला महोत्सव का आनंद लेने उमड़ रही है भीड़
कोंच। यहां के प्राचीन ऐतिहासिक रामलला मंदिर में सावन माह की समाप्ति तक जारी रहने बाले झूला महोत्सव में शास्त्रीय संगीत के विभिन्न आयामों और राग-रागिनियों के साथ सुगम संगीत की अनूठी जुगलबंदी का ऐसा शमां बंधा है कि श्रोता समुदाय मस्ती में झूम रहा है। बीती रात स्थानीय और बाहरी संगीत मर्मज्ञों ने अपनी मनभावन प्रस्तुतियों से भगवान रामलला को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
महारानी लक्ष्मीबाई के गुरुद्वारे रामलला मंदिर में एकादश गद्दीधर महंत रघुनाथदास के सानिध्य में आयोजित झूला महोत्सव कार्यक्रम में बीती रात कुं तनिष पाठक ने राग भैरवी तीन ताल में ‘डगर चलत छेडि़ श्याम सखी री..Ó तथा कुं. आयुषी पाठक ने राग वृंदावनी सारंग में ‘क्यों आये हो भंवरा, श्याम बडे छलिया..Ó गाकर पक्के संगीत पर अपनी उम्दा पकड़ का मुजाहिरा किया। मंगल बाबा ने राग मालकौंश में अपनी प्रस्तुति दी, ‘मंगल मूरत राम दुलारे आन पड़ा प्रभु तेरे द्वारे..Ó। हरकिशोर दूरवार ने गाया ‘सुन सुन मुरलिया तेरीग्वालिनियों का दिल मचले..Ó। सोनू सोनी ने राग यमन ध्रुपद में गाया ‘विनती करत तोरे द्वार, रखियो प्रभु मोरी लाज..Ó। कु. संतोषी ने झूला गाते हुये ‘आज पलना में झूलै अवध ललना..Ó की कर्णप्रिय प्रस्तुति दी। शास्त्रीय संगीत के अच्छे जानकार इंदु तिवारी ने झूले को लेकर अपनी प्रस्तुति ‘गिर गई हो महाराज झूला झूलत बेंदी गिर गई..Ó से माहौल को खुशगवार बना दिया। कु. हर्षिता त्रिपाठी ने, ‘झूला झूलत युगल किशोर..Ó और कु. निशा झा ने अपनी प्रस्तुति देते हुये ‘बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया..Ó गाया। जानेमाने संगीत मर्मज्ञ वीरेन्द्र त्रिपाठी ने ‘रामा झूलन पघारौ घिर आये बदरा..Ó गाकर खूब तालियां बटोरीं। नरोत्तम स्वर्णकार की प्रस्तुति ‘झूला डारौ कदम की यह डरियां..Ó प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। हरीभाई सोनी के गाये भजन ‘आज तो अवध सैंया झमक झुला दूंगी..Ó को श्रोताओं ने जमकर सराहा। सुक्खी झा ने गाया, ‘देखौ देखौ रे कदम की डार झूला झूलें वनवारी..Ó। कु. देवयानी याज्ञिक ने ‘तुम करो प्रभू से प्यार अमृत रस बरसेगा..Ó देकर तालियां बटोरी। आकाश राठौर ने ‘राधा ऐसी भई ऐसी श्याम दिवानी..Ó गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। बुद्घसिंह बुंदेला ने भजन गाया, ‘हे प्रभु दीन दयाल, तुम्हैं पाऊं कैसे..Ó। संचालन रामकृष्णसिंह परिहार ने किया। तबले पर मथुराप्रसाद, महेश तथा हारमोनियम पर हरीश याज्ञिक संगत कर रहे थे।

Leave a Reply