0 5 सितंबर को निकालेंगे नगर में निकालेंगे कैंडिल मार्च
उरई। लंबे समय से कार्य बहिष्कार आंदोलन के बाद 30 अगस्त को विधान सभा का घेराव आंदोलन को प्रदेश सरकार द्वारा नजरअंदाज करने से आंदोलित लेखपालों ने अब नए सिरे से आंदोलन की रणनीति को अमली जामा पहनाते हुए 6 सितंबर तक कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी करने के साथ ही 5 सितंबर को नगर में कैंडिल मार्च व 6 सितंबर को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करने का एलान किया है।
आंदोलित लेखपालों ने आज सदर तहसील गेट पर लेखपाल शंकर शरण शास्त्री की अध्यक्षता में धरना सभा कर अपने तेवरों को दिखाया। धरना सभा में उपस्थित साथी लेखपालों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश सरकार लंबित मांगों को पूरा करने में आनाकानी कर उनकी अनदेखी करने पर तुली हुई है जिससे उनके सामने आंदोलन पर डटे रहने का ही विकल्प बचा है। वक्ताओं ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उनकी मांगों को प्रदेश सरकार द्वारा पूरा नहीं कर दिया जाता है तब तक वह कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी रखेंगे। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर 5 सितंबर को नगर में कैंडिल मार्च निकाला जाएगा। इसके अगले दिन 6 सितंबर को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन करेंगे। इस बीच आंदोलन के बारे में नई रणनीति भी बनाई जाएगी। इस दौरान लेखपाल रामराज सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, श्रीकांत दुबे, विजय सिंह, दिग्विजय सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, अशोक राजपूत, हरेंद्र सिंह, भगवती शरण तिवारी, मुलायम सिंह, रमेश चंद्र सिंघल, शत्रुघन सिंह जिलाध्यक्ष, दिनेश बाबा, पूर्णेंद्र पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव, जगदीश वर्मा, पन्नालाल सहित अनेकों साथी उपस्थित रहे। संचालन अरविंद नायक ने किया।






Leave a comment