vidyasagarजालौन। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी से भेंटकर ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों की समस्याओं को निस्तारित किए जाने की मांग की।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र के नेतृत्व में ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी आनंद भूषण से भेंट कर उनके समक्ष शिक्षकों की समस्याओं को रखा। शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में लंबित चयन वेतनमान फाइलें पूर्ण करने, शिक्षकों का लंबित एरियर भुगतान करने, नवनियुक्त शिक्षकों की सर्विस बुक बनाने, नवीन अंशदान पेंशन योजना से आच्छादित सभी शिक्षकों को प्रान नंबर दिलाने सहित माह में कम से कम दो दिन शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु समय निर्धारित करने आदि को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने भी शिक्षकों को उनकी समस्याओं के शीघ्र ही निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नरेश निरंजन, अरविंद श्रीवास्तव, बृजेंद्र दूरबार, राघवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment