उरई। जिला कांग्रेस कमेटी जालौन के प्रवक्ता प्रमोद रिछारिया ने यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि चुनावी रणनीति के अंतर्गत अति महत्वपूर्ण बैठक 3 सितंबर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय रामनगर उरई में प्रशांत किशोर (पीके) टीम आ रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर की अध्यक्षता में गोपनीय बैठक होगी।
उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों, पीसीसी सदस्य एवं महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व सभी फ्रंटल संगठन एव प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा पदाधिकारी एवं चुनाव लडऩे हेतु आवेदन देने वाले सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से अपील की है कि 3 सितंबर शनिवार को साढ़े दस बजे कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित होकर बैठक में सहभागिता करें। उक्त बैठक में 8 अक्टूबर को महत्वपूर्ण सत्ताइस साल यूपी बेहाल यात्रा एवं राहुल गांधी के कार्यक्रम के बारे में चर्चा होगी।

Leave a comment