
- 17 को लंका विजय हनुमान मंदिर से आयेगी हनुमान पताका
- 26 सितंबर को अनुजों सहित प्राकटेंगे श्रीराम
कोंच। कोंच की सांस्कृतिक धरोहर ऐतिहासिक रामलीला के 164वें महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिये रामलीला समिति द्वारा बुलाई गई आमसभा की बैठक में सभी उपसमितियों का गठन कर लिया गया है। इस बार भी अभिनय विभाग की कमान रामलीला बिशेषज्ञ रमेश तिवारी के हाथों में सौंपी गई है। सीनरी विभाग, मूर्ति श्रृंगार विभाग, पात्र श्रंगार विभाग सहित अन्य विभागों की भी उपसमितियां गठित की गई हैं। मूर्तियों का चयन अगले एक सप्ताह के भीतर कर लिया जायेगा।
रामलीला महोत्सव के आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाने बाले लोगों की आमसभा की बैठक बीती देर शाम रामलीला भवन पर बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित ने की। इस बैठक का मकसद रामलीला महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिये उपसमितियों का गठन कर जिम्मेदारियां बांटना है। रंगमंच आचार्य पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित, रंगमंच संरक्षक पं. रमेशचंद्र पटैरया तथा उपसंरक्षक प्रियाशरण नगाइच बनाये गये हैं। अभिनय विभाग को एक बार फिर रमेश तिवारी (अध्यक्ष) और नरोत्तम स्वर्णकार (मंत्री) के हवाले किया गया है। मूर्ति चयन सप्ताह भीतर कर लिया जायेगा। बैठक के दौरान विद्वत् परिषद् के विद्वान ब्राह्मïणों ज्वालाप्रसाद दीक्षित, रमेशचंद्र पटैरया, लल्लूराम मिश्रा, गोविंदशरण मिश्रा, संतोष त्रिपाठी आदि ने विभिन्न अनुष्ठानिक मुहूर्तों के शोधन पर चर्चा की जिनके अनुसार 17 सितंबर को सायंवेला में 4 बजे लंका विजय हनुमान मंदिर से हनुमान पताका गाजेबाजे के साथ लाकर रामभवन पर स्थापित की जायेगी। 19 सितंबर को प्रात: 10.20 से बजे स्टेज पूजन का कार्य संपादित होगा। रंगमंच आचार्य पं. ज्वालाप्रसाद दीक्षित ने बताया कि पुष्य नक्षत्र में 26 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे भगवान श्रीराम का अनुजों भरत, लक्ष्मण वलीला को संचालित करने बाली मातृ संस्था श्रीधर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष केशव बबेले, मंत्री राकेश अग्रवाल, रामलीला समिति के अध्यक्ष सुधीर सोनी, मंत्री सीताशरण पटेल पंचम, रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, संजय रावत, अतुल चतुर्वेदी, ब्राह्मïण महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत, राजेन्द्र गुप्ता, सतीश राठौर, लल्लूराम मिश्रा, राममोहन रिछारिया, साकेत पटैरया, राजीव पटेल पचीपुरा, राहुल तिवारी, चंद्रशेखर नगाइच मंजू, नंदराम स्वर्णकार, नरोत्तम स्वर्णकार, मुन्नालाल लोहे बाले, जवाहर अग्रवाल, राजेन्द्र भारद्वाज, संजय सोनी, राकेश गिरवासिया, अभिषेक रिछारिया, मृदुल दांतरे, दीपक मिश्रा, राजू मिश्रा, राजेन्द्र दुवे, राममोहन गुप्ता, शैलेष स्वर्णकार, संतोष गिरवासिया, राहुल राठौर, ओमप्रकाश उदैनिया, अतुल शर्मा, सोनू नगाइच, कैलाश नगाइच, संजीव सरस, पवन खिलाड़ी, रामकुमार अग्रवाल, मिरकू महाराज, महेश गुप्ता लौना, नवनीत गुप्ता, वीरेन्द्र त्रिपाठी, संजय सिंघाल, जय मुखिया, मिथलेश गुप्ता, कृष्णकांत वाजपेयी, रामसहाय सेठ, सौरभ मिश्रा, करुणानिधि शुक्ला, लालसिंह यादव, अनिल पटैरया, पवन अग्रवाल, सतीश पाटकार, केके स्वर्णकार, दिनेश खिल्ली, सूर्यदीप सोनी, ऋषि झा, सुमित झा, गौरव सोनी, कमलेश साहू, बबलू अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।






Leave a comment