cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। सिद्धपीठ सद्गुरु धाम चांदनी में आज बाबा जी महाराज की पुण्य स्मृति में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। भजन कीर्तन और वेदध्वनि के बीच हवन पूजन हुआ और श्रद्धालुओं ने बाबा की प्रतिमा पर मत्था टेक आशीर्वाद ग्रहण किया।
सद्गुरु धाम संस्कृत महाविद्यालय के नवागंतुक प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार तिवारी ने धाम के चहुंमुखी विकास के संकल्प के साथ कहा कि आने बाले भविष्य में इस धाम में संचालित शिक्षण संस्थाओं के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। विद्याध्ययन करने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को सभी जरूरी सुविधायें मुहैया कराई जायेंगी तथा संस्कृत महाविद्यालय का नाम जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे देश में नाम रोशन होगा। इस अवसर पर ओमजी महाराज, प्रबंधक श्रीमती संतोष शुक्ला, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी, सांसद प्रतिनिधि अनिरुद्ध मिश्रा, जगराम बाबूजी, प्रधान पहाडगांव हरगोविंद राजपूत, रमाकांत सीरौठिया, राजीव सीरौठिया, लालाराम मास्टर आदि मौजूद रहे। आभार प्राचार्य ने जताया, बाद में भंडारे में लोगों ने प्रसाद छका।

Leave a comment