कोंच-उरई। आगामी 1 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही शरदीय नवरात्रि को लेकर नगर में देवी जागरण मंचों पर तैयारियां अभी से प्रारंभ हो गई हैं। नईबस्ती स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पाश्र्व में प्रतिष्ठित होने वाली मां गायत्री जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक यहां मंदिर में गल्ला व्यवसायी राममोहन रिछारिया की अध्यक्षता और दिलीप अग्रवाल के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में प्रतिमा प्रतिष्ठापना को लेकर विस्तार से चर्चा के बाद जय किया गया कि आगामी 17 सितंबर को गाजेबाजे के साथ मैया की पताका सिंहवाहिनी मंदिर से लाकर प्रतिष्ठापना स्थल पर प्रतिष्ठित की जायेगी। परीक्षित की भूमिका गोलू मयंक को सौंपी गई है।
शरदीय नवरात्रि प्रारंभ होने में लगभग एक महीने का वक्त है लेकिन प्रतिमाओं की प्रतिष्ठापना को लेकर विभिन्न देवी जागरण मंचों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले तीन दशक से प्रतिष्ठित होती आ रही नईबस्ती की मां गायत्री की व्यवस्था देखने वाले मां गायत्री जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भी सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर बैठक करके व्यवस्थाओं पर चर्चा की है। बैठक के दौरान संतोष शुक्ला टुईं महाराज, सुरेन्द्र कक्का, अनिल रिछारिया, आनंद अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, भरत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अनिल पटेल, नितेश अग्रवाल, दीपक, अंकित शुक्ला, सतीश अग्रवाल, देवेश, प्रमोद गुप्ता लोहई, संजय मित्तल, मोहित, गुड्डा आदि मौजूद रहे।






Leave a comment